Public App Logo
सांदीपनि विद्यालय टेमला में तिरंगा रैली का आयोजन ________________ हर घर तिरंगा अभियान के तहत विद्यार्थियों ने निकाली तिरंगा रैली ________________ छात्र-छात्राओं ने हाथों में तिरंगा लेकर लगाए देशभक्ति के नारे ________________ ग्रामवासियों को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति जागरूकता का दिया संदेश ________________ खरगोन 13 अगस्त 2026। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सांदीपनि विद्यालय टेमला में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम प्राचार्य श्री अशोक सिंह पवार के मार्गदर्शन एवं उपप्राचार्य श्री बी.आर. पाटीदार के निर्देशन में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत वाहन रैली से हुई। इसके पश्चात राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री संतोष जायसवाल के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने तिरंगा रैली निकाली। रैली में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विद्यार्थियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर ग्राम में भ्रमण किया तथा देशभक्ति के नारों के माध्यम से हर घर तिरंगा अभियान के प्रति लोगों को जागरूक किया। रैली के माध्यम से नागरिकों से अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने की अपील की गई। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रभारी सुश्री साधना सक्सेना, श्रीमती ललिता पवार, श्री मयाराम पाटीदार, श्री योगेश गर्दे, श्री संजय यादव, श्री संदीप सांगले, श्रीमती वंदना पाटीदार, श्री कर्म डावर, खेल शिक्षक श्री दीपेश भालसे, श्री सचिन पाटीदार, श्री राजेश कानपुरे एवं श्री कपिल पाटीदार सहित स्वयंसेवक श्री यश वर्मा, श्री सत्यम धनगर, श्री सागर पाटीदार, श्री राम पाटीदार एवं श्रीमती अंजलि पाटीदार का सराहनीय सहयोग रहा। #JansamparkMP #khargone #हर_घर_तिरंगा - Khargone (West Nimar) News