कोईलवर: गिधा पुलिस की कार्रवाई में बीरमपुर गांव के बगीचा से 10 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार
गिधा थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। रविवार की मध्य रात्रि में पुलिस ने बीरमपुर गांव के बगीचा में छापेमारी कर सुरेंद्र डोम पिता रामजीराम डोम को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सोमवार की दोपहर 3:30 बजे जेल भेज दिया