ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र के बड़ा सरबहदा गाँव में जहरीले जंतु के काटने से युवक की हालत बिगड़ गई, जिसे उपचार के लिए परिजनों ने सीएचसी में भर्ती कराया है।गाँव निवासी अरविंद कुमार गुरुवार की दोपहर, खेत में काम कर रहा था, इसी दौरान उसे जहरीले जंतु ने काट लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई, जानकारी होने पर परिजनों ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया है।