हुज़ूर: गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस छात्रा की मौत पर परिजनों और छात्रों ने कोहेफिजा थाने का किया घेराव
Huzur, Bhopal | Feb 13, 2026 गांधी मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस प्रथम वर्ष की छात्रा रोशनी कलैश की संदिग्ध मौत को लेकर परिजन और छात्रों में भारी आक्रोश है। 10 फरवरी को छात्रा का शव छात्रावास में संदिग्ध परिस्थितियों में मिला था। प्रारंभिक जानकारी में टॉयलेट क्लीनर पीने की आशंका जताई गई थी|