हुज़ूर: केरवा डैम रोड पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक सवार को मारी टक्कर, इलाज के दौरान मौत
Huzur, Bhopal | Feb 13, 2026 भोपाल के केरवा डैम रोड पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया| बाइक सवार 24 वर्षीय संदीप माहेश्वरी को तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन मौके पर छोड़कर फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल संदीप को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान शुक्रवार सुबह उसकी मौत हो गई|