हुज़ूर: वैलेंटाइन डे का विरोध तेज, संस्कृति बचाओ मंच ने बनाए 15 दस्ते
Huzur, Bhopal | Feb 13, 2026 वैलेंटाइन डे के विरोध में संस्कृति बचाओ मंच एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मंच ने स्पष्ट कहा है कि प्रेम किसी एक दिन तक सीमित नहीं होता, बल्कि यह जीवन का स्थायी भाव है, जिसके 365 दिन होते हैं। संगठन का मानना है कि भारतीय संस्कृति, सभ्यता और संस्कार ही देश की पहचान हैं और इन्हें दूषित करने की किसी भी कोशिश को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा|