हुज़ूर: क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, 495 ग्राम चरस के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
Huzur, Bhopal | Feb 13, 2026 भोपाल क्राइम ब्रांच ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 495 ग्राम चरस और दो मोबाइल फोन के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि गोविंदपुरा स्थित टीआइटी मैदान खंडहर के पास दो युवक चरस बेचने की फिराक में खड़े हैं सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को दबोच लिया|