बीरपुर: बीडीओ कार्यलय में बीरपुर प्रखंड स्तरीय समन्वय व टास्क फोर्स कमिटी की बैठक आयोजित
राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सोमवार को बीडीओ कार्यलय में प्रखंड स्तरीय समन्वय व टास्क फोर्स कमिटी की बैठक आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता बीडीओ अरुण कुमार निराला ने की। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के निमित्त सर्वजन दवा की सेवन से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई।