पोड़ैयाहाट: भागलपुर-दुमका मार्ग पर डांडे मोड के पास बाइक पेड़ से टकराई, बांका के युवक की मौत, एक घायल
भागलपुर दुमका मुख्य मार्ग पर गुरुवार को डांडे मोड में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई जिसमें एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक युवक की पहचान बांका जिले के मोहरिया गांव के नीतीश कुमार के रूप में हुई है।घायल धीरेन्द्र कुमार सिंह बौंसी थाना क्षेत्र के कुमारभाग गांव का है जिसे बेहतर इलाज के लिए गोड्डा भेजा गया है।