बबेरू: मियाँ बरौली गांव में दुकान की सफाई करते समय महिला को सर्प ने काटा, सीएचसी बबेरू से जिला अस्पताल किया रिफर
Baberu, Banda | Sep 9, 2026 बबेरू कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मियां बरौली गांव निवासी महिला उषा पत्नी विजयकरन उम्र 30 वर्ष यह आज बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे अपने दुकान की साफ सफाई कर रही थी, तभी जहरीले सर्प ने हाथ में काट लिया , जिसकी हालत गंभीर होने लगी परिजनों के द्वारा सीएचसी बबेरू मे भर्ती कराया, जहाँ पर डॉक्टर द्वारा उपचार करने गंभीर हालत देखते हुवे जिला अस्पताल रिफर कर दिया।