महरौनी: महरौनी तहसील में तहसीलदार तनवीर हसन की नियुक्ति के विरोध में महरौनी लेखपाल संघ ने गंभीर आरोप लगाते हुए धरना दिया
महरौनी तहसील में तहसीलदार तनवीर हसन की नियुक्ति के विरोध में लेखपाल संघ के पदाधिकारी गुरुवार सुबह 11:00 बजे तहसील में धरने पर बैठ गए।उन्होंने तहसीलदार पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग के साथ सरकारी कर्मचारियों के शोषण सहित अन्य गंभीर आरोप लगाए है।उन्होंने उक्त मामले में पूर्व से तैनात तहसीलदार को यथावत रखे जाने अथवा किसी नए तहसीलदार की तैनाती की मांग की है।