राजाखेड़ा: थाना परिसर में आयोजित सीएलजी बैठक में महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा और साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई
राजाखेड़ा थाना परिसर में सीएलजी बैठक आयोजित महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षा, अधिकारों एवं साइबर अपराधों से बचाव की जानकारी दी गई धौलपुर जिले के राजाखेड़ा थाना परिसर में शुक्रवार को सीएलजी (कम्युनिटी लायजन ग्रुप) बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता सीओ मनिया खलील अहमद, प्रोविजनल आरपीएस सुखराम विश्नोई एवं थानाधिकारी वीर सिंह ने की।