मुंगेर: शराब मामले में मुफस्सिल थानाध्यक्ष समेत 7 पुलिसकर्मी निलंबित, इसी थाने से पहले 2 दारोगा भी हुए थे निलंबित
Munger, Munger | Oct 1, 2026 शराब मामले में पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजेश कुमार शर्मा समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया। इससे मुफस्सिल थाना से निलंबित पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़कर 9 हो गई है। एसपी के निर्देश पर डीएसपी मुख्यालय ने मामले की विस्तृत जांच की। जांच के दौरान थाना पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज, अभिलेखों और छापेमारी में शामि