हरिद्वार: नगर कोतवाली पुलिस ने चंडी घाट चौक के पास फ्लाईओवर के नीचे 33 टेट्रा पैक देशी शराब के साथ एक व्यक्ति को किया गिरफ्तार
नगर कोतवाली पुलिस ने चंडी घाट चौक के पास देहरादून NH पर फ्लाईओवर के नीचे पिलर की आड़ में देसी शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी धर्मेंद्र उत्तर प्रदेश के संभल का रहने वाला है और लंबे समय से पिलर की आड़ में देशी शराब की तस्करी कर रहा था। आबकारी एक्ट में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कोर्ट में आरोपी को शाम 5 बजे पेश किया।