बक्सर: बक्सर न्यायालय ने चेक बाउंस मामले में दोषी को सुनाया 2 वर्ष कारावास, 79 लाख रुपये का लगाया जुर्माना
Buxar, Buxar | Jun 25, 2026 बक्सर पुलिस द्वारा न्यायालय में प्रस्तुत साक्ष्यों एवं गवाहों की गवाही के आधार पर चेक बाउंस के एक मामले में अभियुक्त को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई गई है। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (सीजेएम) बक्सर के न्यायालय में चल रहे अभियोग संख्या 1298-सी/23, दिनांक 11 दिसंबर 2023, धारा 138 एनआई एक्ट के मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद न्यायालय ने अपना फैसला सुनाया।