गंगधार झालावाड़
जिला न्यायाधीश आलोक सुरोलिया ने किए विश्व विख्यात नागेश्वर जैन तीर्थ के दर्शन
जिला न्यायाधीश एवं जिला मजिस्ट्रेट आलोक सुरोलिया ने झालावाड़ जिले के प्रसिद्ध नागेश्वर जैन तीर्थ पहुंचकर भगवान नागेश्वर पार्श्वनाथ के दर्शन और पूजन किए। तीर्थ परिसर पहुंचने पर तीर्थ सचिव धर्मचंद जैन एवं ट्रस्ट मंडल द्वारा उनका बहुमान व आत्मीय स्वागत किया गया।
इस दौरान उन्होंने तीर्थ की व्यवस्थाओं, धार्मिक व ऐतिहासिक महत्व की जानकारी ली। अपने इस दौरे के दौरान उन्होंने आलोट स्थित खेड़ापति हनुमान मंदिर, क्यासरा महादेव मंदिर और कोलवी की ऐतिहासिक गुफाओं का भी अवलोकन किया#Jhalawar #Gangdhar #NageshwarJainTirth #DistrictJudge #AlokSurolia JhalawarNews RajasthanNews JainPilgrimages KolviCaves KhedapatiHanuman KyasraMahadev BreakingNews RajasthanUpdate