टाटीझरिया: एनएच-522 रौल पत्थर के पास अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक बाल-बाल बचा
एनएच-522 रौल पत्थर के पास अनियंत्रित ट्रक पेड़ से टकराया, चालक बाल-बाल बचा। हजारीबाग-बगोदर सड़क मार्ग पर टाटीझरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत रौल पत्थर के पास बीती रात एक अनियंत्रित ट्रक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। इस भीषण दुर्घटना में ट्रक चालक बाल-बाल बच गया। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद टाटीझरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है।