हरदोई: 5 से 21 जून तक समेकित जन कल्याण एवं जन-जागरूकता अभियान चलेगा, जानकारी दी डीएम अनुनय झा ने
Hardoi, Hardoi | Jun 6, 2026 जिलाधिकारी अनुनय झा ने कृषि विभाग के 'विकसित कृषि संकल्प अभियान' को इस जन कल्याण अभियान के साथ एकीकृत कर शत-प्रतिशत सफल बनाने के निर्देश दिए हैं।जिलाधिकारी ने अधिकारियों को 14 से 16 जून तक जन कल्याण शिविरों और स्वास्थ्य मेलों में कृषि मेलों का आयोजन करने का निर्देश दिया है। इन मेलों में विभागीय योजनाओं, अनुदान, प्राकृतिक खेती की जानकारी दी जाएगी।