जहानाबाद: पाली मॉडल स्कूल में नामांकन न होने से नाराज़ छात्रों और परिजनों का हंगामा, समस्या बताई
जहानाबाद के काको प्रखंड स्थित एसएएस+2 हाई स्कूल पाली के मॉडल स्कूल बनने के बाद नौवीं में नामांकन नहीं होने पर छात्रों और अभिभावकों ने दूसरे दिन भी हंगामा कर धरना दिया। स्कूल प्रशासन ने बताया कि अब केवल मेधा परीक्षा से चयनित छात्रों का ही प्रवेश होगा, जबकि डीईओ के निर्देश पर फिलहाल नामांकन रोका गया है। अभिभावकों का आरोप है। परीक्षा की पूर्व सूचना नहीं दी गई।