नरसिंहपुर पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिमली जानकारी के मुताबिक 22 पेटी अवैध शराब के साथ एक आरोपी को सुआतला पुलिस ने गिरफ्तार किया है वही दो आरोपी मौके से फरार हो गए जिनकी खोजबीन की जा रही है अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया है कि ऑपरेशन ईगल क्लॉक के तहत यह कार्यवाही की जा रही है