बदलापुर: बदलापुर में विधायक की मौजूदगी में भाजपा शक्ति केंद्रों की बैठक, संगठन को मजबूत करने पर दिया जोर
बदलापुर विधानसभा क्षेत्र के मंडल में रविवार को भाजपा के शक्ति केंद्र एवं बूथ सत्यापन अभियान के तहत रामनगर, तिलवारी और गोपालापुर में बैठक हुईं। विधायक रमेश चंद्र मिश्रा ने कार्यकर्ताओं के साथ संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने पर चर्चा की। उन्होंने बूथ समितियों की सक्रियता बढ़ाने और आपसी समन्वय से संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक में