टीकमगढ़: ग्राम कर्मासन घाट में होम्योपैथी चिकित्सा शिविर किया गया आयोजित,82 लोगो को औषधि की गई प्रदान
कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशन में जिले में आयुष विभाग द्वारा निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है।इसीक्रम में ग्राम कर्मासन घाट में होम्योपैथी चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया।शिविर में ग्राम के हितग्राहियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया एवं ब्लड प्रेशर की जांच की गई और कुल 82 लोगों को रोगानुसार निःशुल्क होम्योपैथी औषधि प्रदान करके इस गर्मी के मौसम में लू से बचाव एवं घरेलू उपचार के साथ खान पान की उचित सलाह दी गई, जिसमें आयुष फार्मासिस्ट प्रेमलाल अहिरवार आशा पर्यवेक्षक बबिता विश्वकर्मा आशा कार्यकर्ता राजाबेटी प्रजापति, ब्रजेश कुमारी राजपूत उपस्थित रहे।