टीकमगढ़: न्यायालय परिसर में मप्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना एवं यूटीआरसी की बैठक हुई आयोजित, जिला न्यायाधीश रहे मौजूद
प्रधान जिला न्यायाधीश हितेन्द्र सिंह सिसौदिया की अध्यक्षता में आज न्यायालय परिसर में म.प्र. पीड़ित प्रतिकर योजना अंतर्गत गठित समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में म.प्र. अपराध पीड़ित प्रतिकर योजना 2015 के अंतर्गत 3 प्रकरणों में प्रतिकर राशि 6,00,000 रूपये के आदेश पारित किये गये। साथ ही मॉनीटरिंग सेल की मीटिंग में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किये गये।बैठक में कलेक्टर टीकमगढ़ अवधेश शर्मा, पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़़ रोहित काशवानी, कलेक्टर निवाड़ी अरूण कुमार विश्वकर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।