पटना ग्रामीण: गाय घाट के पास से चोरी हुई बाइक बरामद, युवक ने यातायात पुलिस को धन्यवाद दिया
यातायात पुलिस की सतर्कता से चोरी की एक बाइक बरामद की गई है। दरअसल मार्च के महीने में एक युवक की बाइक चोरी हो गई थी, लेकिन दो दिन पहले गायघाट के पास तैनात यातायात पुलिस कर्मियों की सतर्कता से वह बाइक बरामद कर ली गई। सोमवार दोपहर 1:29 बजे मामले की जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से पटना ट्रैफिक पुलिस ने दी है।