पटना ग्रामीण: सीएम नीतीश कुमार ने अधिवेशन भवन में डॉ. अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का किया शुभारंभ, 600 लाभुकों को राशि का अंतरण किया गया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार दोपहर 12:25 बजे अधिवेशन भवन में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर डॉक्टर अंबेडकर समग्र सेवा अभियान का शुभारंभ किया और विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी किया।CM नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के 600 लाभुकों को एकमुश्त राशि का अंतरण किया।