पटना ग्रामीण: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो और शुभंकर का किया अनावरण
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोमवार सुबह 11:00 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित संवाद में खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2025 के लोगो और शुभंकर का अनावरण किया। इस मौके पर केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांडवीया भी मौजूद रहे। 4 से 15 मई तक बिहार के विभिन्न शहरों में आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूथ गेम्स के मसाल, गान और जर्सी का अनावरण भी ज्ञान भवन में किया जाएगा।