पटना ग्रामीण: भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती पर मुख्यमंत्री ने श्रद्धांजलि अर्पित की
सोमवार की सुबह 10:00 बजे भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर पटना हाई कोर्ट के समीप आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने स्व० डॉ० भीमराव अम्बेडकर की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा डिप्टी सीएम समेत कई नेताओं ने भी भीमराव अंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।