महागामा: नगर पंचायत की पहल पर ईसीएल ने कराई बसुआ पोखर की सफाई
Mahagama, Godda | Nov 13, 2026 महागामा। बसुआ पोखर में फैली गंदगी को लेकर ग्रामीणों की शिकायत के बाद नगर पंचायत ने पहल की। नगर पंचायत के प्रयास से ईसीएल प्रबंधन की ओर से पोखर की साफ-सफाई कराई गई। गौरतलब है कि पोखर में गंदगी जमा होने के कारण स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इसको लेकर ग्रामीणों ने नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों से सफाई कराने की मांग की थी। m