शिवहर: जिला पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 15 वाहन से 15000 रुपए का किया जुर्माना
एसपी अनंत कुमार राय के निर्देश पर जिला में आज विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया है. जहां यातायात नियम के उल्लंघन करने के आरोप में 15 वाहन से ₹15,000 रुपया का जुर्माना किया गया है. एसपी ने बताया है कि जो वाहन चालक बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के सफर कर रहे थे. वैसे वाहन पर जुर्माना किया गया है. वाहन चालक से अपील की गई कि यातायात नियम का पालन करें।