शिवहर: जिले में आज 329 मिलीमीटर बारिश दर्ज, जिला सांख्यिकी पदाधिकारी ने दी जानकारी
जिला में आज मानसून की पहली भारी बारिश हुई है. जिला सांख्यिकी पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि जिले में आज 329 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है. डुमरी कटसरी प्रखंड क्षेत्र में 54 मिलीमीटर, पिपराही प्रखंड क्षेत्र में 80 मिलीमीटर, शिवहर प्रखंड क्षेत्र में 75 मिलीमीटर, पुरनहिया प्रखंड क्षेत्र 62 मिलीमीटर व तरियानी प्रखंड क्षेत्र में58 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।