शिवहर: शिवहर में बागमती नदी की जलस्तर में हल्की वृद्धि, तटबंध पर रखी जा रही है निगरानी
शिवहर समेत नेपाल के तराई इलाको में लगातार हो रही बारिश से शिवहर में बागमती नदी के जलस्तर में हल्की वृद्धि हुई है. बागमती के कनीय अभियंता ने बताया कि बागमती नदी के डुब्बा धार का खतरे का निशान 61.28m है वही अभी वर्तमान में 58.85m है. जिला के सभी तटबंध सुरक्षित है. तटबंध पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. शिवहर जिला पर अभी बाढ़ का कोई खतरा नही है।