शिवहर: श्यामपुर भटहां थाना पुलिस ने दो स्थानों से दो चोर को गिरफ्तार कर भेजा जेल
श्यामपुर भटहां थाना अध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि नयागांव निवासी पिंकी देवी ने थाना आवेदन देकर घर में आभूषण व 30 हजार रुपया चोरी हो जाने को लेकर अज्ञात लोगो पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो स्थानों से दो चोर को गिरफ्तार किया है. चोरी के मामले में नयागांव से पवन कुमार व मोतिहारी से छोटेलाल चौधरी दो चोर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।