शिवहर: ओरा गांव में राशन में कंकर पत्थर मिलने से लाभुकों में आक्रोश, किया प्रदर्शन, एसडीएम ने मामला कराया शांत
तरियानी थाना क्षेत्र के सोनबरसा पंचायत के ओरा गांव में ग्रामीणों के द्वारा गोदाम पर पहुंचकर राशन में कंकड़ पत्थर मिलने को लेकर सहायक प्रबंधक एवं डीलर के खिलाफ जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया है. अनाज 5 किलो की जगह 3 किलो देने का भी आरोप लगाया गया है. एसडीएम अविनाश कुणाल मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझा बूझकर मामला को शांत करवाया है और जांच का आदेश दिए हैं।