शिवहर: अनुमंडल कार्यालय में SDM और SDPO ने थानाध्यक्ष व CO के साथ की बैठक, भूमि संबंधित मामलों का निस्तारण करने के दिए निर्देश
एसडीएम अविनाश कुणाल और एसडीपीओ अनिल कुमार ने अनुमंडल कार्यालय में जिले की सभी थाना अध्यक्ष और सीओ के साथ भूमि संबंधित बैठक की है. बैठक में अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा गया कि थाना स्तर पर भूमि संबंधित एक भी मामला पेंडिंग नहीं रहना चाहिए. थाना स्तर पर जो मामला नहीं सुलझा पाते हैं उसे एसडीएम के पास अग्रसारित करें पेंडिंग पड़े मामलों को जल्द निपटारा करें।