भीलवाड़ा: व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में लापता, परिवार ने जताई अनहोनी की आशंका
भीलवाड़ा। शहर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रार्थी सरस्वती सांसी निवासी चपरासी कॉलोनी, भीलवाड़ा ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर अपने पति रवि सांसी की गुमशुदगी दर्ज करने की मांग की है।