स्लग. बैंकों की हड़ताल से आम जनता परेशान, बैंक कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर बैंक के सामने किया प्रदर्शन
एंकर।आज 11 सितंबर 2026 को देशव्यापी बैंक हड़ताल है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के आह्वान पर यह हड़ताल की गई है, जिससे कई सरकारी बैंकों की शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ है। आरा शहर के स्टेट बैंक ऑफ़ बड़ोदा पंजाब नेशनल बैंक सहित भोजपुर जिले के सभी बैंक बंद रहे। बैंक कर्मियों ने मांग किया है कि अगर केंद्र सरकार हमारी मांगों को नहीं मानती है तो और आंदोलन किया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि कई ग्राहकों को भी पता नहीं था बैंक हड़ताल के बारे में वे लोग वापस लौटते हुए दिखे। बैंक कर्मियों ने आरा शहर में मार्च भी निकाला। बैंक कर्मियों ने बताया कि एक सप्ताह में 5 दिन ही काम लिया जाए। इस अवसर पर बैंक कर्मियों ने अपने-अपने बैंक के सामने नारे भी लगाए। इस अवसर पर सतीश पाठक, चन्दन किशोर, मनोज कुमार, धर्मवीर कुमार, रमेश त्रिपाठी, अभिनव प्रवीण भी शामिल रहे.
Arrah, Bhojpur | Sep 11, 2026