मोठ: पूंछ क्षेत्र में 3 साल की शादी के बाद विवाहिता की जलकर मौत, मायके वालों ने लगाया जिंदा जलाने का आरोप, हत्या या हादसा?
Moth, Jhansi | Aug 5, 2026 झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र के बरोदा गांव में 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर डीजल डालकर जिंदा जलाने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष के अलग-अलग बयानों से मामला संदिग्ध हो गया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।