छतरपुर के थाना किशनगढ़ पुलिस ने अमानगंज रोड जंगल में हुई हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। एक जुलाई को संजय मिश्रा निवासी नारायणपुरा, पन्ना का मोबाइल बंद था जिससे उसके परिजनो ने उसकी खोजबीन की जब उसका कोई पता ठिकाना नही लगा तो संजय के परिजनो ने गुमशुदगी की शिकायत संजय किशनगढ़ थाने मे दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस सर्च के दौरान अमानगंज रोड के निर्माणाधीन पुल के पास जंगल में संजय का शव और मोटरसाइकिल मिली।,जब पुलिस ने इस मामले की तहकीकात शुरु की तो जांच में पता चला कि हत्या के पीछे किसी और का नहीं, बल्कि मृतक की पत्नी अनीता का हाथ था एसपी रजत सकलेचा के निर्देश पर बनी टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अनीता, उसके प्रेमी विनोद यादव और साथी सतीश यादव को गिरफ्तार कर लिया।,तीनों ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से हत्या की साजिश रची थी। मृतक की पत्नी अपने मायके के घर के पास रहने वाले विनोद यादव के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था ,घटना के कुछ दिन पहले पत्नी मायके आ गई थी ,तभी उसने अपने प्रेमी के साथ और उसके दोस्त के यह साजिश रच डाली ,जब पति एक शादी समारोह में जा रहा था तभी पत्नी ने अपने प्रेमी को फोन करके जानकारी देकर उसको ठिकाने लगाने की साजिश रच डाली ,एक और पति पत्नी की बेबफाई का शिकार हो गया ,पुलिस ने घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, मोबाइल और अन्य सामान भी बरामद किया है। तीनों को कोर्ट में पेश किया जा चुका है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर