छतरपुर में दहेज प्रताड़ना का एक गंभीर मामला सामने आया है बड़ा मलहरा के पास मौली गांव में नवविवाहिता को जहर और डिटर्जेंट पिलाने का आरोप लगा है।,पीड़िता किरण कुशवाहा के भाई मनोज कुशवाहा ने SP कार्यालय पहुंचकर शिकायत की उनका आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए किरण को प्रताड़ित कर रहे थे। एक जून को पति हरि नारायण, सास तुलसा, ससुर परम लाल, ननद सुनीता और नंदोई उमेश ने मिलकर किरण को जबरन जहर और डिटर्जेंट का घोल पिला दिया।,जिसकी भोपाल में इलाज के दौरान मौत हो गई ,परिवार का कहना है कि शिकायत पहले बीस जून को बड़ा मलहरा थाने में की थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसी से नाराज होकर ग्रामीणों के साथ पीड़ित परिवार SP ऑफिस पहुंचा और निष्पक्ष जांच व कड़ी कार्रवाई की मांग की। ,फिलहाल पुलिस ने शिकायत लेकर जांच शुरू कर दी है।
हिमांशु अग्रवाल
छतरपुर
Chhatarpur, Chhatarpur | Jul 8, 2026