मंझनपुर: शादी डॉट कॉम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले दंपति गिरफ्तार, मंझनपुर पुलिस ने भेजा जेल
शादी डॉट कॉम पर फर्जी आईडी बनाकर ठगी करने वाले दंपति गिरफ्तार हुए हैं। एसटीएफ ने बीती रात प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। मंझनपुर कोतवाली पुलिस को एसटीएफ ने दोनों दंपती को सौंप दिया था। वैश्य बिरादरी के लोगों को अपने चंगुल में फंसाकर दंपति करते थे धोखाधड़ी। नवंबर माह में प्रकरण से संबंधित दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया था। मंझनपुर पुलिस ने भेजा जेल।