मंझनपुर: मंझनपुर पुलिस कार्यालय में एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का हुआ आयोजन, पीड़ितों को मिला न्याय
कौशाम्बी जिले के मंझनपुर स्थित पुलिस कार्यालय में मंगलवार को एसपी की अध्यक्षता में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जिसमें जिले भर से पहुंचे पीड़ितों ने अपनी समस्याएं एसपी को बताई। इस दौरान 25 से अधिक शिकायती पत्र एसपी को प्राप्त हुए उन्होंने मौके से कई शिकायतों का निस्तारण कर दिया है।