मंझनपुर: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को ज्ञापन देकर धरना किया समाप्त
कौशाम्बी जिले के भारतीय किसान यूनियन अराजनीतिक के जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने 12 तारीख को डीएम को 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन दिया गया था। इसी को लेकर सोमवार को मंझनपुर डायट मैदान में किसान धरने पर बैठ गए। इसी जानकारी होते ही एसडीएम राहुल देव भट्ट व मंझनपुर एसडीएम मौके पर पहुंचे और ज्ञापन लेकर धरना समाप्त करा दिया है।