Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana

मेहरू देवी जी के घर में पझारी महाराज जी के श्रद्धालुओं की नाटी मेहरू देवी जी के घर में पझारी महाराज जी के पावन आगमन पर श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। जैसे ही ढोल-नगाड़ों की गूंज वातावरण में फैलती है, वैसे ही हर श्रद्धालु भक्ति में डूबकर नाटी में झूम उठता है। यह नज़ारा केवल एक नृत्य का नहीं, बल्कि अटूट आस्था और देव संस्कृति की जीवंत झलक है। हाथों में हाथ डालकर, पारंपरिक वेशभूषा में सजे श्रद्धालु जब एक स्वर में नाटी करते हैं, तो पूरा घर और आसपास का माहौल भक्तिमय हो जाता है।

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

MORE NEWS

स्वच्छता ही हमारे जीवन का एक मुख्य अंग है जिसे जनता को एक आम नागरिक होने के नाते निभाना चाहिए 
#kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

स्वच्छता ही हमारे जीवन का एक मुख्य अंग है जिसे जनता को एक आम नागरिक होने के नाते निभाना चाहिए #kullutodaynews #SachKiAwaaz #MediaPower #HimachalNews #himachalkiawaaz #himachalpradesh #rampur #BreakingNews #shimla #kullu

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

ढालपुर अस्पताल में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के निर्देश अनुसार 
रेडक्रॉस सोसायटी और रक्त एकत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्त्वधान में आयोजित हुआ शिविर 

Kullu Times 

उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जिला कुल्लू रेड क्रॉस सोसायटी  कुल्लू प्रशासन एवं रक्त एकत्र संग्रहालय के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 30 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभ आरम्भ सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉक्टर जयबंती ठाकुर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विनोद मोदगिल,रेड क्रॉस सोसाइटी के समन्वयक चंद्रकेश शर्मा और एमएस डॉक्टर हीरा लाल बौद्ध ने आईटीबापी के जवानों द्वारा रक्तदान कर शुरू किया गया जिसमें आईटीआई शमशी के युवाओं, जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में अपना बेशकीमती योगदान दिया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तेज़ीन, टेक्निशियन तारा, राकेश, सिस्टर नताशा, सुनीता ने भी अपना सहयोग दिया। वहीं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने एक सफल आयोजन के लिए समस्त टीम को बधाई दी और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।

ढालपुर अस्पताल में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के निर्देश अनुसार रेडक्रॉस सोसायटी और रक्त एकत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्त्वधान में आयोजित हुआ शिविर Kullu Times उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जिला कुल्लू रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू प्रशासन एवं रक्त एकत्र संग्रहालय के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 30 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभ आरम्भ सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉक्टर जयबंती ठाकुर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विनोद मोदगिल,रेड क्रॉस सोसाइटी के समन्वयक चंद्रकेश शर्मा और एमएस डॉक्टर हीरा लाल बौद्ध ने आईटीबापी के जवानों द्वारा रक्तदान कर शुरू किया गया जिसमें आईटीआई शमशी के युवाओं, जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में अपना बेशकीमती योगदान दिया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तेज़ीन, टेक्निशियन तारा, राकेश, सिस्टर नताशा, सुनीता ने भी अपना सहयोग दिया। वहीं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने एक सफल आयोजन के लिए समस्त टीम को बधाई दी और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

मणिकर्ण घाटी में जगह जगह पेड़ गिरने के कगार पर
कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा
गौ सेवक एंव समाजसेवी शेरा नेगी ने प्रसाशन से की कार्यवाही करने की गुहार
खराब सड़को की वजह से हिमाचली और बाहरी लोगो मे हो रहा झगड़ा
सड़को में गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों में हो रही बहस, बन रही तनाव का कारण
पूर्व और वर्तमान की सरकारे घाटी को कर रही अनदेखा

Kullu Times

मणिकर्ण घाटी में जगह जगह पेड़ गिरने के कगार पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा गौ सेवक एंव समाजसेवी शेरा नेगी ने प्रसाशन से की कार्यवाही करने की गुहार खराब सड़को की वजह से हिमाचली और बाहरी लोगो मे हो रहा झगड़ा सड़को में गड्ढे होने के चलते वाहन चालकों में हो रही बहस, बन रही तनाव का कारण पूर्व और वर्तमान की सरकारे घाटी को कर रही अनदेखा Kullu Times

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस पर तांदी बाँध संघर्ष समिति ने चिनाब-व्यास लिंक परियोजना के खिलाफ फूंका विरोध का बिगुल

Kullu Times 

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तांदी बाँध संघर्ष समिति ने जनजाति जिला लाहुल-स्पीति के कोकसर में प्रस्तावित चिनाब-व्यास (चंद्रा-व्यास) लिंक परियोजना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करते हुए एक वीडियो जारी किया है। समिति ने इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया, पारदर्शिता और पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। 

समिति के अध्यक्ष विनोद लारजे ने कहा कि चिनाब-व्यास लिंक जैसी परियोजना संवेदनशील उच्च हिमालयी शीत मरुस्थल लाहुल और ब्यास नदी घाटी के लिए अत्यंत विनाशकारी साबित हो सकती है। उनका कहना है कि प्रस्तावित बाँध स्थल कोकसर के आसपास स्थित संवेदनशील ग्लेशियर क्षेत्रों में सुरंग निर्माण और भारी ब्लास्टिंग से प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने, भूस्खलनों में वृद्धि तथा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के गंभीर रूप से प्रभावित होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि तांदी बाँध संघर्ष समिति और स्थानीय समुदाय इस परियोजना का पुरजोर विरोध करते हैं। 

समिति के उपाध्यक्ष अरुण राणा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मानसून के दौरान ब्यास नदी घाटी में जिस प्रकार की आपदाएँ और तबाही देखने को मिली हैं, उसके मद्देनज़र चिनाब-व्यास लिंक परियोजना स्थिति को और अधिक गंभीर बना सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि स्थानीय जनता की चिंताओं और आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया तो पूरी लाहुल घाटी में व्यापक जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा। 

समिति के सचिव विक्रम कटोच ने कहा कि वर्ष 2019 में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चिनाब नदी घाटी का संचयी पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन (Cumulative Environment Assessment) कराया गया था। आश्चर्यजनक रूप से उस रिपोर्ट में चिनाब-व्यास लिंक जैसी बड़ी परियोजना का कोई उल्लेख नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि बिना किसी व्यापक और समग्र पर्यावरणीय मूल्यांकन के इस परियोजना को आगे बढ़ाना पूरी चिनाब नदी घाटी के लिए जोखिमपूर्ण है। 

उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस परियोजना का प्रभाव उन परियोजनाओं (उठाऊ सिंचाई जल परियोजना या जल विद्युत परियोजना) पर क्या पड़ेगा जो वर्तमान में संचालित हैं या प्रस्तावित हैं, इसका कोई समग्र अध्ययन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। ऐसे में परियोजना को आगे बढ़ाना जल्दबाजी प्रतीत होता है।  

समिति का आरोप है कि स्थानीय पंचायतों, ग्राम सभाओं और प्रभावित समुदायों को विश्वास में लिए बिना तथा किसी खुली जन-सुनवाई के बिना परियोजना प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन, ग्राम सभा की भूमिका तथा पेसा (PESA) और वन अधिकार अधिनियम (FRA) की संवैधानिक भावना के विपरीत है। 

तांदी बाँध संघर्ष समिति ने मांग की है कि परियोजना से जुड़े सभी दस्तावेज़, अध्ययन और निर्णय प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए तथा स्थानीय समुदायों की सहमति और भागीदारी सुनिश्चित किए बिना किसी भी प्रकार की आगे की कार्रवाई न की जाए।

विश्व पर्यावरण दिवस पर तांदी बाँध संघर्ष समिति ने चिनाब-व्यास लिंक परियोजना के खिलाफ फूंका विरोध का बिगुल Kullu Times विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर तांदी बाँध संघर्ष समिति ने जनजाति जिला लाहुल-स्पीति के कोकसर में प्रस्तावित चिनाब-व्यास (चंद्रा-व्यास) लिंक परियोजना के खिलाफ अपना विरोध दर्ज करते हुए एक वीडियो जारी किया है। समिति ने इस परियोजना की टेंडर प्रक्रिया, पारदर्शिता और पर्यावरणीय प्रभावों को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। समिति के अध्यक्ष विनोद लारजे ने कहा कि चिनाब-व्यास लिंक जैसी परियोजना संवेदनशील उच्च हिमालयी शीत मरुस्थल लाहुल और ब्यास नदी घाटी के लिए अत्यंत विनाशकारी साबित हो सकती है। उनका कहना है कि प्रस्तावित बाँध स्थल कोकसर के आसपास स्थित संवेदनशील ग्लेशियर क्षेत्रों में सुरंग निर्माण और भारी ब्लास्टिंग से प्राकृतिक जल स्रोतों के सूखने, भूस्खलनों में वृद्धि तथा स्थानीय पारिस्थितिकी तंत्र के गंभीर रूप से प्रभावित होने का खतरा है। उन्होंने कहा कि तांदी बाँध संघर्ष समिति और स्थानीय समुदाय इस परियोजना का पुरजोर विरोध करते हैं। समिति के उपाध्यक्ष अरुण राणा ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में मानसून के दौरान ब्यास नदी घाटी में जिस प्रकार की आपदाएँ और तबाही देखने को मिली हैं, उसके मद्देनज़र चिनाब-व्यास लिंक परियोजना स्थिति को और अधिक गंभीर बना सकती है। उन्होंने कहा कि सरकार को अपने इस निर्णय पर पुनर्विचार करना चाहिए। साथ ही चेतावनी दी कि यदि स्थानीय जनता की चिंताओं और आपत्तियों को नजरअंदाज किया गया तो पूरी लाहुल घाटी में व्यापक जन-आंदोलन खड़ा किया जाएगा। समिति के सचिव विक्रम कटोच ने कहा कि वर्ष 2019 में केंद्र और राज्य सरकार द्वारा चिनाब नदी घाटी का संचयी पर्यावरणीय प्रभाव आंकलन (Cumulative Environment Assessment) कराया गया था। आश्चर्यजनक रूप से उस रिपोर्ट में चिनाब-व्यास लिंक जैसी बड़ी परियोजना का कोई उल्लेख नहीं मिलता। उन्होंने कहा कि बिना किसी व्यापक और समग्र पर्यावरणीय मूल्यांकन के इस परियोजना को आगे बढ़ाना पूरी चिनाब नदी घाटी के लिए जोखिमपूर्ण है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि इस परियोजना का प्रभाव उन परियोजनाओं (उठाऊ सिंचाई जल परियोजना या जल विद्युत परियोजना) पर क्या पड़ेगा जो वर्तमान में संचालित हैं या प्रस्तावित हैं, इसका कोई समग्र अध्ययन सार्वजनिक रूप से उपलब्ध नहीं है। ऐसे में परियोजना को आगे बढ़ाना जल्दबाजी प्रतीत होता है। समिति का आरोप है कि स्थानीय पंचायतों, ग्राम सभाओं और प्रभावित समुदायों को विश्वास में लिए बिना तथा किसी खुली जन-सुनवाई के बिना परियोजना प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जा रहा है, जो अनुसूचित जनजातीय क्षेत्रों में स्थानीय स्वशासन, ग्राम सभा की भूमिका तथा पेसा (PESA) और वन अधिकार अधिनियम (FRA) की संवैधानिक भावना के विपरीत है। तांदी बाँध संघर्ष समिति ने मांग की है कि परियोजना से जुड़े सभी दस्तावेज़, अध्ययन और निर्णय प्रक्रिया को सार्वजनिक किया जाए तथा स्थानीय समुदायों की सहमति और भागीदारी सुनिश्चित किए बिना किसी भी प्रकार की आगे की कार्रवाई न की जाए।

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

भरत मिलाप प्रसंग को सुनकर भगत हुए भावुक।

Kullu Times 

गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा कुल्लू में आयोजित भव्य श्री राम कथा के छठे दिवस कथा व्यास साध्वी गरिमा भारती जी ने कथा वाचन करते हुए कहा कि भरत को राजपाट की चाह नहीं केवल श्री राम की चाह है लेकिन आज मानव को प्रभु राम नहीं सांसारिक प्रलोभन लुभाते हैं। साध्वी जी ने सभी को समझाते हुए कहा कि हमें अपने परिवार को संगठित रखना चाहिए एवं आपस में स्नेह पूर्वक रहना चाहिए।कथा व्यास ने बताया जब जब भी संसार अंधविश्वासों के अन्धकार से ग्रस्त हुआ, तब-तब तत्ववेता ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज की डोर को थामा है और युग को नव दिशा प्रदान की है। आज पुनः गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में लाखो अनुयायी संकल्पबद्ध हैं समाज के उत्थान के लिए। 
साध्वी जी ने नशे के दुष्प्रभावों की बात करते हुए कहा कि नशे से आज कितने ही युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। वृद्धो को वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर संस्कार विहीन व चरित्रहीन हो रही है और आज ये समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है हमारे समाज के लिए | 
कथा के शुभारम्भ में सुमित सूद,श्याम वर्मा और पिनाक शर्मा के परिवारों ने हिस्सा लिया।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में सामाजिक कल्याण हेतु अनेक प्रकल्प भी चलाये जा रहे हैं | युवाओं को सही दिशा देने के लिए सैम नाम से एक प्रकल्प चलाया जा रहा है। मंथन नाम के प्रकल्प के अंतर्गत गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। अंतर्दृष्टि नाम से दिव्यांगो की सहायतार्थ एक विलक्षण प्रकल्प चलाया जा रहा है जहां इन्हें रोज़गार भी दिया जाता है। संस्थान के एक अन्य प्रकल्प संतुलन के तहत नारी जागरूकता के अनेको कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। 
भाजपा हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा सिद्धार्थन, विधायक बंजार सुरिंदर शौरी,विधायक आनी लोकेंद्र कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा,श्रीमती प्रियंता,आदित्य विक्रम सिंह आदि ने श्री राम कथा में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंगल आरती में स्वामी राम शरण दास राधा कृष्ण मन्दिर, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रधान महिंदर चावला, हरदीप ठाकुर,इन्नर व्हील क्लब की बहनें और भक्तिमति ग्रुप की बहनें  मंगल आरती में भाग लेने विशेष रूप से पहुंची।
 प्रभुभगत खराब मौसम में भी श्री राम कथा का रसपान करने उत्साह से पहुंचे।पूरा कुल्लू शहर मानो राममय हो गया है।

भरत मिलाप प्रसंग को सुनकर भगत हुए भावुक। Kullu Times गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा कुल्लू में आयोजित भव्य श्री राम कथा के छठे दिवस कथा व्यास साध्वी गरिमा भारती जी ने कथा वाचन करते हुए कहा कि भरत को राजपाट की चाह नहीं केवल श्री राम की चाह है लेकिन आज मानव को प्रभु राम नहीं सांसारिक प्रलोभन लुभाते हैं। साध्वी जी ने सभी को समझाते हुए कहा कि हमें अपने परिवार को संगठित रखना चाहिए एवं आपस में स्नेह पूर्वक रहना चाहिए।कथा व्यास ने बताया जब जब भी संसार अंधविश्वासों के अन्धकार से ग्रस्त हुआ, तब-तब तत्ववेता ब्रह्मनिष्ठ सदगुरुओं ने समाज की डोर को थामा है और युग को नव दिशा प्रदान की है। आज पुनः गुरुदेव श्री आशुतोष महाराज जी के दिव्य मार्गदर्शन में लाखो अनुयायी संकल्पबद्ध हैं समाज के उत्थान के लिए। साध्वी जी ने नशे के दुष्प्रभावों की बात करते हुए कहा कि नशे से आज कितने ही युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है। वृद्धो को वृद्ध आश्रम का सहारा लेना पड़ रहा है। युवा पीढ़ी नशे की गिरफ्त में आकर संस्कार विहीन व चरित्रहीन हो रही है और आज ये समस्या सबसे बड़ी चुनौती बन चुकी है हमारे समाज के लिए | कथा के शुभारम्भ में सुमित सूद,श्याम वर्मा और पिनाक शर्मा के परिवारों ने हिस्सा लिया। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में सामाजिक कल्याण हेतु अनेक प्रकल्प भी चलाये जा रहे हैं | युवाओं को सही दिशा देने के लिए सैम नाम से एक प्रकल्प चलाया जा रहा है। मंथन नाम के प्रकल्प के अंतर्गत गरीब बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। अंतर्दृष्टि नाम से दिव्यांगो की सहायतार्थ एक विलक्षण प्रकल्प चलाया जा रहा है जहां इन्हें रोज़गार भी दिया जाता है। संस्थान के एक अन्य प्रकल्प संतुलन के तहत नारी जागरूकता के अनेको कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाता है। भाजपा हिमाचल प्रभारी श्रीकांत शर्मा,प्रदेश संगठन मंत्री भाजपा सिद्धार्थन, विधायक बंजार सुरिंदर शौरी,विधायक आनी लोकेंद्र कुमार,प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा,श्रीमती प्रियंता,आदित्य विक्रम सिंह आदि ने श्री राम कथा में पहुंचकर आशीर्वाद प्राप्त किया। मंगल आरती में स्वामी राम शरण दास राधा कृष्ण मन्दिर, गुरुद्वारा सिंह सभा प्रधान महिंदर चावला, हरदीप ठाकुर,इन्नर व्हील क्लब की बहनें और भक्तिमति ग्रुप की बहनें मंगल आरती में भाग लेने विशेष रूप से पहुंची। प्रभुभगत खराब मौसम में भी श्री राम कथा का रसपान करने उत्साह से पहुंचे।पूरा कुल्लू शहर मानो राममय हो गया है।

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026