Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Mp
Nsui
Pmmodi
Rahulgandhi
Actor
Haryana
image
image
image
image
image

ढालपुर अस्पताल में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के निर्देश अनुसार रेडक्रॉस सोसायटी और रक्त एकत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्त्वधान में आयोजित हुआ शिविर Kullu Times उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जिला कुल्लू रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू प्रशासन एवं रक्त एकत्र संग्रहालय के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 30 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभ आरम्भ सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉक्टर जयबंती ठाकुर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विनोद मोदगिल,रेड क्रॉस सोसाइटी के समन्वयक चंद्रकेश शर्मा और एमएस डॉक्टर हीरा लाल बौद्ध ने आईटीबापी के जवानों द्वारा रक्तदान कर शुरू किया गया जिसमें आईटीआई शमशी के युवाओं, जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में अपना बेशकीमती योगदान दिया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तेज़ीन, टेक्निशियन तारा, राकेश, सिस्टर नताशा, सुनीता ने भी अपना सहयोग दिया। वहीं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने एक सफल आयोजन के लिए समस्त टीम को बधाई दी और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके।

Kullu, Kullu | Jun 5, 2026

MORE NEWS

ढालपुर अस्पताल में 30 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के निर्देश अनुसार रेडक्रॉस सोसायटी और रक्त एकत्र संग्रहालय के संयुक्त तत्त्वधान में आयोजित हुआ शिविर Kullu Times उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा के दिशा निर्देशों अनुसार जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर के क्षेत्रीय अस्पताल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह रक्तदान शिविर जिला कुल्लू रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू प्रशासन एवं रक्त एकत्र संग्रहालय के सहयोग से आयोजित किया गया। जिसमें 30 रक्तदाताओं के द्वारा रक्तदान किया गया। इस रक्तदान शिविर का शुभ आरम्भ सहायक आयुक्त उपायुक्त डॉक्टर जयबंती ठाकुर, सचिव जिला रेड क्रॉस सोसाइटी विनोद मोदगिल,रेड क्रॉस सोसाइटी के समन्वयक चंद्रकेश शर्मा और एमएस डॉक्टर हीरा लाल बौद्ध ने आईटीबापी के जवानों द्वारा रक्तदान कर शुरू किया गया जिसमें आईटीआई शमशी के युवाओं, जिला प्रशासन के कर्मियों ने भी रक्तदान कर शिविर को सफल बनाने में अपना बेशकीमती योगदान दिया। इस शिविर में स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टर तेज़ीन, टेक्निशियन तारा, राकेश, सिस्टर नताशा, सुनीता ने भी अपना सहयोग दिया। वहीं उपायुक्त कुल्लू अनुराग चंद्र शर्मा ने एक सफल आयोजन के लिए समस्त टीम को बधाई दी और सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और बताया कि भविष्य में भी ऐसे रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि रक्त की कमी को पूरा किया जा सके। - Kullu News