बनखेड़ी: रेलवे स्टेशन के पास धारदार हथियार लेकर घूम रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया, आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज
गुरुवार को 1 बजे पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बनखेड़ी में रेलवे स्टेशन के पास आरोपी आयुष पिता घनश्याम धारदार हथियार लेकर घूम रहा था सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया।