बनखेड़ी: झिरियाझोरा में अवैध शराब बिक्री के मामले में एएसपी ने एसडीओपी एवं थाना प्रभारी को कार्रवाई के निर्देश दिए
बुधवार को एएसपी आशुतोष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि झिरियाझोरा गांव में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में गांव की महिलाओ के द्वारा शिकायत की गई थी और मांग की गई थी कि गांव मे अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाई जाए।मामले मे एएसपी आशुतोष मिश्र ने पिपरिया SDOP व बनखेड़ी थाना प्रभारी को निर्देशित करते हुए कहा कि गांव मे अवैध शराब की बिक्री पर कार्रवाई की जाए।