बनखेड़ी: भैरोपुर पहुंचे क्षेत्रीय सांसद, ग्रामीणों से मुलाकात कर की चर्चा, मां अंबे की महाआरती में हुए शामिल
मंगलवार को 6 बजे ग्रामीणों की जानकारी के मुताबिक क्षेत्रीय सांसद दर्शन सिंह चौधरी ग्राम भैरोपुर पंहुचे इस दौरान सांसद ने ग्रामीण से मुलाकात कर चर्चा की एवं उनकी समस्याओं को सुना एवं निराकरण के लिए ग्रामीणों को आश्वासन दिया। तत्पश्चात सांसद ग्राम में स्थापित मां अंबे की महाआरती में शामिल हुए और पूजा अर्चना की।इस मौके पर समस्त ग्रामीण जन मौजूद रहे।