हरिद्वार: कांवड़ मेले के चलते 27 जुलाई से 2 अगस्त तक बंद रहेंगे 12 वीं तक सभी स्कूल और कॉलेज, DM धीराज सिंह गबर्याल ने दिए आदेश
कांवड़ मेले के चलते आगामी 27 जुलाई से 2 अगस्त तक 12वीं तक सभी शिक्षण संस्थाएं बंद रहेगी। DM धीराज सिंह गबर्याल ने यह आदेश जारी किए हैं। कांवड़ मेले में 27 जुलाई से 2 अगस्त तक कांवड़ियों की भारी भीड़ होनी है, ऐसे में DM ने सभी आंगनवाड़ी केंद्रों को भी बंद करने के आदेश देते हुए मुख्य शिक्षाधिकारी को कड़ाई से इसका पालन करने की हिदायत दी है।