हरिद्वार: सिंहद्वार के पास अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम के साथ लोगों ने की अभद्रता और लगाया जाम, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
सिंहद्वार के पास अतिक्रमण हटाने गई पुलिस टीम के साथ कुछ लोगों ने अभद्रता कर दी। गुसाई भीड़ ने हाइवे पर जाम लगाया और कांवड़ियों को भड़काने का प्रयास किया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कांवड़ियों को तो समझाकर रवाना कर दिया लेकिन जाम लगाने वाले करीब 40 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। वीडियो ग्राफी के आधार पर आरोपियों को चिन्हित किया जा रहा है।