हरिद्वार: सिडकुल थाना पुलिस ने केविन केयर तिराहे से एक ठग को किया गिरफ्तार, नौकरी लगवाने के नाम पर महिला से ठगे थे आभूषण
सिडकुल थाना पुलिस ने आज केविन केयर तिराहे से एक शातिर ठग को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी ने नौकरी लगाने के नाम पर एक महिला के आभूषण ठग लिए थे। 2 दिन पहले उसने महिला का इंटरव्यू लिया और फैक्ट्री में आभूषण प्रतिबंध होने की बात कहकर उसके आभूषण अपने पास रख लिए और फरार हो गया था। सिडकुल पुलिस ने तत्काल इस मामले में मुकदमा दर्ज किया और आरोपी को दबोच लिया।